स्कूल चलो अभियान रैली का डायट प्राचार्य ने किया शुभारम्भ
प्रयागराज 3 अप्रैल (आरएनएस )। विकास खण्ड कौडि़हार के ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर डायट प्राचार्य ने हरी झण्डी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की रैली को रवाना किया। रैली का मुख्य उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कर उन्हें मुख्य धारा से जोडऩा है। रैली के दौरान बच्चों ने ‘आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढऩे जाएंगेÓ की भावना से जोडऩे वाले नारे भी लगाए।
स्कूल चलो रैली के उपरान्त डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी क्षमा शंकर पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज के नव प्रवेशी बच्चों को पुस्तक वितरण करते हुए उनका स्वागत भी किया। इसी कार्यक्रम के साथ विकास खण्ड कौडि़हार के निपुण हुए विद्यालयों को निपुण सम्मान प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में इस वर्ष सेवानिवृत हुए शिक्षकों शकुंतला देवी, शाहिना नसरीन व दिनेश यादव का भी विदाई सम्मान समारोह किया गया।
इस दौरान समस्त एआरपी, बीआरसी कार्यालय की टीम, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, स्काउट गाइड के बच्चे तथा विकासखण्ड के समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

