शिष्यों ने किया भव्य स्वागत, प्रतिदिन प्रात: 11:30 बजे से दर्शन संगोष्ठी दीक्षा एवं सायं 5 बजे से दर्शन संगोष्ठी का होगा आयोजन
प्रयागराज 3 अप्रैल (आरएनएस )। शंकराचार्य गोवर्धन मठ पुरी ओड़ीसा स्वामी निश्चलानंद सरस्वती शुक्रवार को अपने 10 दिवसीय प्रवास हेतु प्रयागराज पहुंचे। शंकराचार्य लालगढ़(राजस्थान)–प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा गुरुवार को राजस्थान से चलकर शुक्रवार को प्रात: 4 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचे जहां बड़ी संख्या में एकत्र उनके शिष्यों ने उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद शंकराचार्य ने झूंसी स्थित गोवर्धन मठ के प्रयागराज केंद्र श्री शिवगंगा आश्रम के लिए प्रस्थान किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरी शंकराचार्य ने आश्रम में प्रवेश किया।
शंकराचार्य के परिचर (निजी सेवक) प्रफुल्ल चैतन्य ब्रह्मचारी ने बताया कि शंकराचार्य श्री शिवगंगा आश्रम झूंसी में 13 अप्रैल तक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से दर्शन संगोष्ठी एवं दीक्षा तथा शाम 5 बजे से दर्शन व संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शंकराचार्य के आगमन एवं स्वागत अभिनंदन में डॉ एलएस ओझा, संतोष त्रिपाठी, बीपी सिंह, नीरज मिश्रा, शुभम सिंह, मनोज त्रिपाठी, विवेक मिश्र, बबलू ओझा, रामकृष्ण पांडेय, अजय पांडेय, सत्यम शुक्ला, दीपक शुक्ला, पंडित आलोक मिश्र, अंकुर, सुरेंद्र पांडेय, मनम देव सिंह, प्रखर सिंह, दिव्यकांत त्रिपाठी, जतिन यादव, प्रियांशु सिंह आदि बड़ी संख्या में शिष्यगण उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

