प्रयागराज 3 अप्रैल (आरएनएस )। सेवारत शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध मे 13 अप्रैल को मशाल जुलूस की शिक्षकों ने रणनीति बनायी। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद इकाई प्रयागराज के तत्वावधान मे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, टीएससीटी, अटेवा, विशिष्ट बीटीसी, शिक्षामित्र संघ, यूटा, एससीएसटी टीचर्स वेलफेयर, अनुदेशक संघ, वैचारिक शिक्षक संघ, बेसिक वेलफेयर, सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षक संघ, महिला शिक्षक मोर्चा, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट, समायोजित शिक्षक संघ सहित कुल पन्द्रह शिक्षक संगठनों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने चन्द्रशेखर आजाद पार्क मे बैठक कर संघर्ष का ऐलान किया।
सभी ने संयुक्त बयान मे कहा कि शिक्षको के लिए टीईटी की अनिवार्यता शिक्षको की योग्यता और वर्षो की सेवा पर प्रश्नचिन्ह लगाना है। इसके खिलाफ शिक्षक 13 अप्रैल को सड़क उतरेगें और डायट प्रयागराज से सुभाष चौराहा तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जायेगा। जिसमें हजारो शिक्षक एवं शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेगे। शिक्षकों के खिलाफ इस कदम को वापस करना होगा। बैठक मे शंकर चन्द्र ,शशांक मिश्र,उमेश शुक्ल, विजय लक्ष्मी,आरती जायसवाल, सुनीता दुबे, पम्मी गुप्ता, प्रियंका श्रीवास, रमेश राम, संजय प्रसाद, संजय पटेल, श्रीनारायण त्रिपाठी, मनोज कुमार शुक्ल, राजीव श्रीवास, उमेश कुमार, मनोज कुमार, संजीव कुमार आदि विभिन्न शिक्षक संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

