कई पर्यावरण संस्थाओं का मिला साथ एवं सहयोग
प्रयागराज 3 अप्रैल (आरएनएस ) अथर्वन फाउंडेशन ने गंगा टास्क फोर्स, हरिहर गंगा आरती संस्था, जनजागृति सेवा समिति एवं नमामि गंगे के सहयोग से आज राम घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा की आरती से हुई, जिससे पूरे घाट पर आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
आरती के उपरांत अथर्वन फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों ने घाट पर उपस्थित बड़ी संख्या में स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को कपड़े के झोले वितरित किए गए, ताकि वे प्लास्टिक बैग का उपयोग छोड़कर पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाएं। साथ ही सभी सदस्यों द्वारा राम घाट पर सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक पॉलिथीन व अन्य कचरे को भरी मात्रा में एकत्र किया गया, और साथ ही माँ गंगा को स्वच्छ रखने का सशक्त संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अथर्वन फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उन्हें स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम छोटे-छोटे प्रयास करें तो गंगा की स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है।
फाउंडेशन की सचिव डॉ. कंचन मिश्रा, हरिहर गंगा आरती स्थल से चंद्र कुमार, जितेंद्र, पूनम निषाद, राम निषाद उपस्थित रहे।
जनजागृति सेवा समिति से अध्यक्ष मनोज निषाद और गंगा टास्क फोर्स से हवलदार मनोज कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
अथर्वन फाउंडेशन की ओर से उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव एवं शैलेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. सुभाष वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर स्नेहलता, मोहिता त्रिपाठी, एडवोकेट अंकित पाठक, हेमंत, अर्चना, सुरेश तिवारी, प्रीति गुप्ता, अर्चना गुप्ता, कल्पना जायसवाल, सोनिका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

