डॉ आंबेडकर और भारत की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग
प्रयागराज 4 अप्रैल (आरएनएस )। बड़ी संख्या में आक्रोशित अधिवक्ताओं और बहुजन प्रबुद्ध नागरिकों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर एवं भारत की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली रूपम मिश्रा की गम्भीर धाराओं में गिरफ्तारी मांग की।
विदित हो कि भाकपा माले की सांस्कृतिक इकाई जन संस्कृति मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपम मिश्रा जो स्वयं को तथाकथित रूप से वामपंथी प्रगतिशील कहती है, इसने अपने फेसबुक आईडी द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर और भारत की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ 31 मार्च को बड़ी संख्या में बहुजन प्रबुद्ध नागरिकों और अधिवक्ताओं ने कर्नलगंज थाने का घेराव करते हुए आपराधिक कृत्य करने वाली रूपम मिश्रा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। तब कर्नलगंज पुलिस इंस्पेक्टर ने अधिवक्ता मदन पासवान से प्रार्थनापत्र लेकर आश्वासन देकर भेज दिया था।
प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं और बहुजन प्रबुद्ध नागरिकों ने सामुहिक रूप से कहा कि जब संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी और भारत की महिलाओं का अपमान करने वाली अपराधिनी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हो गया है तब पुलिस अपराधिनी का बचाव क्यों कर रही हैं ? पुलिस इतनी सुस्ती और ढिलाई क्यों बरत रही हैं ?
प्रदर्शन में मुख्यरूप में वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व इलाहाबाद जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव, वरिष्ठ अधिवक्ता धीरेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता बीके बघाडिय़ा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ कमल उसरी, अधिवक्ता त्रिभुवन सिंह पटेल, प्रमोद भारतीय, विशाल चौधरी, कुमार शिद्धार्थ, कमला प्रसाद, जितेंद्र यादव, सुशील यादव, अमन चंद्रा, विकास गौतम, भास्कर पासवान, शिवराम, आर पी कुशवाहा, विजय यादव, नीरज कुशवाहा जिला अध्यक्ष ओबीसी, मोहम्मद ताहिर, सुयोग्य सिंह पासी इत्यादि अधिवक्ताओं के साथ ही इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पांडेय, शिवेंद्र प्रताप सिंह, पी एन सिंह, दीपक कुमार, अनमोल सरन , बबलू कुमार, विनय पाण्डेय, शुभम पाण्डेय इत्यादि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

