प्रयागराज 3 अप्रैल (आरएनएस )। झूंसी व्यापार मंडल की कार्य समिति की बैठक दि रॉयल विलास त्रिवेणीपुरम में आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि झूसी महोत्सव का आयोजन आगामी 18 अप्रैल दिन शनिवार को किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महोत्सव में दर्शकों को आमंत्रित किया जाएगा और स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बड़े स्कूल कॉलेज, स्वय सेवी संस्थाओं के साथ जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों के साथ सामाजिक योगदान कर रहे लोगों एवं कलाकारों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों, को सम्मानित भी किया जाने का प्रस्ताव है।
इस अवसर पर होली एवं ईद मिलन कार्यक्रम के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्कूली बच्चों द्वारा समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन की रूपरेखा बनाई गयी है।
अध्यक्ष सूरज सोनकर ने कहा कि झूंसी क्षेत्र में अनेक प्रतिभाओं को आगे लाकर उनको सम्मानित करके उन्हें क्षेत्र के विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए इस प्रकार के आयोजन को समय-समय पर किए जाने का दायित्व व्यापार मंडल उठाने के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता झूंसी व्यापार मंडल एवं बैठक में उपस्थित व्यापार मंडल के संरक्षक निशीथ वर्मा, अध्यक्ष सूरज सोनकर, महबूब खान, शिव शंकर निषाद, मोहम्मद अहमद गुड्डू, प्रीति यादव, रेनू केसरवानी, मनीषा सिंह, शिखा तिवारी, अर्चना पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, शिव प्रसाद ,मिलन कुशवाहा, देवी चंद केसरवानी, दशरथ कुशवाहा, रवि केसरवानी, प्रदीप उपाध्याय, महताब आलम, अकरम शगुन, दिव्यम श्रीवास्तव आदि भारी संख्या में व्यापारी बैठक में उपस्थित हुए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

