प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 3 अप्रैल (आरएनएस )। प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीजन-4 का फाइनल बॉस इलेवन को 9 विकेट से हराकर सलमान इलेवन ने जीत लिया। सदाबहार क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता प्रीतम नगर गोकुल आवास स्थित पीला पार्क में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बॉस इलेवन ने सभी विकेट खोकर 31 रन (कप्तान अनस 8 रन, फैजल, रवि और अखिल चार-चार रन, वकार हैदर 3 विकेट, शकीर 2 विकेट और आकाश एक विकेट) ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलमान इलेवन ने आसानी से मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य (हसन मिजऱ्ा 18 रन, अविनाश 10 रन, सुंदरम एक विकेट) हासिल कर लिया। वकार हैदर को मैन ऑफ द फाइनल मैच का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट श्रेष्ठ इलेवन के रविंद्र आनंद को, बेस्ट बैट्समैन बॉस इलेवन के अनस को और बेस्ट बॉलर सलमान इलेवन के सुंदरम को दिया गया जबकि टूर्नामेंट के बेस्ट फील्डर का अवार्ड प्रयागराज मीडिया के कप्तान अमित श्रीवास्तव को उनकी शानदार फील्डिंग के लिए चुना गया. सभी को कैशमनी के साथ-साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। स्वराज जिम के रत्नेश श्रीवास्तव ने पुरस्कार स्वरुप बैट प्रदान किया।
मुख्य अतिथि मेयर गणेश केशरवानी ने विजेता टीम को 35000 हजार का चेक और उपविजेता टीम को 25000 के चेक के साथ टीम को ट्राफी दिया। इस अवसर पर नरायन स्वरुप हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर राजीव सिंह, प्रीतम नगर सभासद सुनीता सिंह पूर्व सभासद गोमती देवी, अमरजीत सिंह और आनद सिंह, सेकेण्ड स्कूल क्लासेस की निदेशक अपराजिता सिंह, जयकीर्ति सिंह, नागेंद्र शेरू पाल, धीरज श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, वीरेंदर गुप्ता, विक्रम सिंह, अभय गुप्ता, धर्मेंद्र द्विवेदी, फिल्म अभिनेता बाजी राव बब्बन और निदेशक सुधीर सिन्हा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव अतुल सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सदाबहार लक़ब के अध्ध्यक्ष अभय श्रीवास्तव गोले ने किया। राजेश सिंह और पियूष श्रीवास्तव ने मैच में अंपायरिंग, जबकि मृणाल अरोड़ा ने ऑनलाइन स्कोरिंग व लाइव एवं ऑफलाइन स्कोरिंग यश और आरव श्रीवास्तव ने किया। हंडिया के गुलाम मुस्तफ़ा और जौनपुर के एमएस अंसारी ने कमेंट्री की भूमिका निभाई। थर्ड अम्पायर की भूमिका दीपक सिंह ने निभाई।
बाक्स
प्रयागराज मीडिया के अमित को बेस्ट फील्डिंग का अवार्ड
प्रयागराज(आरएनएस )। प्रयागराज मीडिया के कप्तान अमित श्रीवास्तव को उनकी शानदार फील्डिंग के लिए बेस्ट फील्डर के अवार्ड के लिए चुना गया जोकि इस टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी (45 वर्ष) के रूप में भाग लिए। हालाँकि प्रयागराज मीडिया सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई लेकिन अमित श्रीवास्तव ने अपने शानदार फील्डिंग की वजह से टूर्नामेंट का बेस्ट फील्डर चुना गया. मेयर गणेश केशरवानी ने ट्रॉफी के साथ-साथ 1100 का कैश पुरस्कार भी दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

