प्रयागराज 3 अप्रैल (आरएनएस )। चंद्रकला यूनिवर्सल क्लब ने श्री सहायक क्लब को सात विकेट से हराकर मनीष देब स्मृति बी डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में श्री सहायक क्लब ने 39.5 ओवर में 153 रन (बलजीत सरोज 33, हृदय नारायण पांडेय 26, मनीष चौहान 23 नाबाद, शिवम मौर्य 19, विशेष आनंद 4/16, मोहम्मद फैजान 2/22, सिद्धार्थ वर्मा और मोहम्मद अरमान एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में चंद्रकला यूनिवर्सल क्लब ने 15.2 ओवर में तीन विकेट पर 154 रन (इमरोज़ अली 81 नाबाद, आदित्य कुमार यादव 28 नाबाद, हिमांशु द्विवेदी 24, शिवम मौर्य 2/25 पार्थवर्धन 1/50) बना लिए। मैच में अरुण कुमार व अनूप कुमार शर्मा अंपायर एवं मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

