मीरजापुर 3 अप्रैल (आरएनएस)। मीरजापुर नगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का उद्घाटन किया गया प्लाटून पुल 15 दिन में क्षतिग्रस्त हो गया, इससे उनका पारा चढ़ गया उन्होंने जमकर संबंधित विभाग के जिम्मेदार को फटकारते हुए दो टूक चेतावनी दे डाली है। पीपा पुल टूटने से राहगीर जान जोखिम में डालकर गंगा नदी पार कर रहे है। वीडियो वायरल होने पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को फोन पर फटकार लगाई है, कहा कि आज सही हो जाना चाहिए वहीं सपा-बसपा पर भी उन्होंने निशाना साधा है।
बता दें कि जनपद में गंगा नदी में बना एक प्लाटून पुल क्षतिग्रस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा इस प्लाटून पुल को 15 दिन पहले सदर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उद्घाटन किया था। क्षतिग्रस्त पुल एक बड़ा हादसा होने का दावत दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईन को फोन पर फटकार लगाई है। कहा है कि आज पुल हर हाल में सही हो जाना चाहिए। पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो जाने से हमारा छिछालेदर हो रहा है। पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने फोन पर जवाब दिया कि पानी कम होने के कारण नहीं हो पा रहा है। विधायक ने कहा क्रेन से उसे दुरुस्त करवाया जाए। पूरा मामला हरसिंहपुर और विंध्याचल धाम को जोडऩे वाला प्लाटून पुल का है। बता दें कि 18 मार्च को नवरात्र के पहले सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने इस का उद्घाटन किया था। जो अब भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया है। इस प्लाटून पुल से विंध्याचल आने वाले और जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत के लिए निर्माण कराया गया था। वहीं दूसरी ओर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जानकारी होने पर अधिकारियों से कहा गया है जल्दी सही कर लिया जाएगा, आंधी पानी के कारण सही हो जाता है जो धंस गया है। वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ ही बसपा पर निशाना साधा है सपा के सोशल मीडिया पर पीपा पुल की खबर पोस्ट किए जाने को लेकर नगर विधायक ने कहा सपा सरकार में 3 बार मुख्यमंत्री रहने के बाद भी एक पुल नहीं बनवाया जा सका, विधायक ने सपा के साथ बसपा पर भी साधा निशाना कहा बाप के बाद बुआ भी आई लेकिन पुल नहीं बनवा पाई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

