लालगंज, मीरजापुर 3 अप्रैल (आरएनएस)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव स्थित तालाब के बगल कल यानी शनिवार से शुरू होने शिव शक्ति महायज्ञ के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार 11 बजे दिन तक यज्ञ स्थल, प्रवचन स्थल पर भव्य पंडाल, हवन कुंड और सजावट पूरी कर ली गई है। क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है और आयोजकों ने श्रद्धालुओं के बैठने व प्रसाद की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मंत्रणा कर रहे हैं। यह आयोजन काशी धर्म पीठाधिश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणा नंद तीर्थ जी के सानिध्य में संपन्न होगा। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से 6 बजे तक आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन समिति के अनुसार शिव शक्ति महायज्ञ का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचना है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे लल्लू ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

