श्रावस्ती 3 अप्रैल (आरएनएस )। गैस की किल्लत से एक तरफ जहां खाना बनाने में महिलापओं को कठिनाई आ रही है तो दूसरी तरफ 40 प्रतिशत होटल सड़क पर खोमचा लगाकर जीवन गुजारने वाले दुकानदार के साथ-साथ अन्य व्यापारों पर इसका व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है लोग सुबह 6 बजे से ही गैस पाने के लिए कतारों में लग जाते हैं और शाम 5 बजे तक किसी तरह उनको गैस का सिलेण्डर मिल पाता है। गैस सिलेण्डर की किल्लत के चलते इसकी काला बाजारी से इन्कार भी नहीं किया जा सकता है। महंगे दामों पर गैस सिलेण्डर की बिक्री हो रही है इस परेशानी का फायदा उठाकर लकड़ी कारोबारों की जैसे लाटरी हाथ लग गई है महंगे दामों पर इस समय लकडिय़ों की बिक्री की जा रही है शासन का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है परंतु सुबह 6 बजे से गैस सिलेण्डर पाने के लिए लगी लंबी कतारें इस दावे को पूरी तरह नकार रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

