रुड़की,03 अपै्रल (आरएनएस)। नाली विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक पक्ष के दो लोगों ने पिता-पुत्र को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुल्तानपुर निवासी शाहाबाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 मार्च को उसके व उसके पिता कुर्बान का गांव के ही फुरकान व शोएब के साथ नाली बनाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी-डंडे हमला कर घायल कर दिया था। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर फुरकान व शोयब निवासी सुल्तानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

