रुड़की,03 अपै्रल (आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र के जसोद्दरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि गांव निवासी वसीम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 30 मार्च को अपनी भूमि पर नींव भरवा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियारों के साथ मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में वसीम अली, तोय्यब व समीना सहित अन्य लोग घायल हो गए। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमजद, अल्तमश, आसिफ, सामी, कादिर, आगाज उर्फ सेबू तथा इस्लाम निवासी जसोद्दरपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

