पिथौरागढ़,03 अपै्रल (आरएनएस)। पिथौरागढ़ नगर के चंडाक मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना हुई। इंद्रनील सिंह संजू, अमिता सिंह ने बारी-बारी से प्रभु यीशु की सात वाणियों को पढ़ा। उन्होंने कहा प्रभु यीशु ने मानव जाति के हृदय में शांति व प्रेम की भावना को जगाते हुए एक-दूसरे को क्षमा दान देना सिखाया। मानव जाति के उद्धार के लिए अपना बलिदान दिया। हमें उनके बलिदान को याद कर प्रेम और शांति के साथ अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर मानव जाति की सेवा करनी चाहिए। यहां राजवंती सिंह, अल्का डेविड, आनंदी सिंह, रेनू सिंह, अयान, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

