चमोली,03 अपै्रल (आरएनएस)। ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसक्वाली के जंगल में तीन दिनों से लगी आग को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बीते तीन दिनों से बसक्वाली, चौंरी, तेगुणियां गांव के जंगल में लगी भीषण आग से वन संपदा जलकर राख हो गई है। आग आवासीय मकान और गोशाला के समीप पहुंच गई थी। ग्रामीण हयात सिंह, रघुवीर सिंह, जय सिंह आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर फायर सीजन की तैयारियों को लेकर कई बार बैठकें और जागरूकता अभियान पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी हेमंत बिष्ट ने बताया कि विभागीय कर्मियों को मौके पर भेजने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

