चमोली,03 अपै्रल (आरएनएस)। ब्लॉक के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता के सहायक अध्यापक लखपत सिंह रावत का चयन शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार के लिए हुआ है। लखपत स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को निशुल्क पढ़ाते हैं। उनकी ओर से पढ़ाए गए बच्चों का चयन नवोदय समेत छात्रवृत्ति के लिए भी हो चुका है। शिक्षक लखपत रावत ने वर्ष 2005 में ब्लॉक के सुदूरवर्ती राप्रावि कुश से अपने अध्यापन कार्य की शुरुआत की। वर्तमान में वह राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल चोपता में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। गर्मियों की छुट्टियों में जब अधिकांश शिक्षक अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैंं तब लखपत रावत अपने आसपास के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन करते हैं और उन्हें निशुल्क पढ़ाई कराते हैं। उनकी मेहनत का ही प्रतिफल है कि आज उनके पढ़ाए छात्रों का चयन डॉ0 शिवानंद मेमोरियल, नवोदय विद्यालय, श्रीदेव सुमन तथा मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए हो चुका है। उनका चयन शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार के लिए होने पर विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, बीईओ अनिनाथ आदि ने खुशी जताई।
मौसम ने ली करवट: कर्णप्रयाग। शुक्रवार सुबह बार-बार मौसम बदलता रहा। आसमान में कभी हल्के तो कभी घने बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई लेकिन मौसम ठंडा रहा। नारायणबगड़, थराली और देवाल में भी मौसम बदला रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

