तेहरान,03 अपै्रल। ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के दूसरे एफ-35 लड़ाकू विमान को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मार गिराने का दावा किया है। उसने पायलट के बचने की संभावना को भी खारिज किया है।
सूत्रों ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के खातम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता के हवाले से इसकी पुष्टि की। प्रवक्ता ने कहा, मध्य ईरान के ऊपर, आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स के नए एयर-डिफेंस सिस्टम ने अमेरिका का दूसरा पांचवीं पीढ़ी का एफ -35 विमान मार गिराया है।
सूत्रों ने कम से कम 9 तस्वीरें साझा कर दावा किया है कि अमेरिकी विमान मार गिराया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वीडियो भी साझा की है। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने दावे को खारिज कर दिया और एक्स पर लिखा, सभी अमेरिकी लड़ाकू विमानों का हिसाब रखा गया है। ईरान के आईआरजीसी ने कम से कम आधा दर्जन बार यही झूठा दावा किया है। पहले भी ईरान एक एफ -35 गिराने का दावा कर चुका है।
अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड एक बार फिर समुद्र में लौट आया है और ईरान के खिलाफ मिशन के लिए तैयार है। उसे कुछ सप्ताह पहले कपड़े धोने के स्थान पर लगी आग के बाद मरम्मत के लिए वापस बुलाया गया था। आग से पोत को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, यह आग ईरान के हमले से नहीं लगी थी। बता दें कि ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की बात कही है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

