०तेंदुए से संबंधित जानकारी के लिए कर सकते है वन विभाग से संपर्क
गरियाबंद,28 मई (आरएनएस)। गरियाबंद वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र गरियाबंद के बारूका एवं जडज़ड़ा परिसर से जुड़े ग्राम पंटोरा, चट्टानपारा, कोदोबतर बारूका, जडजड़ा, पेण्ड्रा, कोटरीघापर, भुईनाहाडेरा, कुर्रूभाठा, खट्टी, सढ़ौली, चिखली और आमदी में पिछले दिनों से वन्यप्राणी तेन्दुआ का लगातार विचरण देखा जा रहा है। संभावित जनहानि, जनघायल और पशुहानि की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वनमण्डल स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। जो गांवों में मुनियादी कर ग्रामीणों को सावधान रहने की समझाइश दे रही हैं। जिन क्षेत्रों में तेन्दुआ को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया है, उन गांवों के निकट जंगल में पिंजरा लगाया गया है। आस-पास के जंगलों में ट्रैप कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात्रि में घर से बाहर न निकलें और बच्चों तथा बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें। वन विभाग की टीमें तीन पालियों में सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे, रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे, और सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे निरंतर गश्त कर रही हैं। मोबाइल वाहनों और अन्य सूचना तंत्रों के माध्यम से भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। तेन्दुआ से संबंधित किसी भी तरह की सूचना के लिए वन विभाग ने टोल फ्री नंबर 62681-77800 जारी किया है। इसके अतिरिक्त वन कर्मचारी देवेन्द्र तिवारी (मो. 70003-28264) और टेमन प्रसाद दुबे (मो. 83193-00413) को भी सूचना दी जा सकती है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षा उपायों का पालन करें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

