प्रयागराज 3 अप्रैल (आरएनएस)। करेली करामात की चौकी स्थित ज़ेड एस अस्पताल ने प्रयागराज की प्रसिद्ध संस्थाओं मे से एक प्रीम रोज़ शिक्षा संस्थान को स्वास्थ्य से रिलेटेड अवेयरनेस कैंप तथा निशुल्क इलाज करवाने से सम्बंधित चिकित्सक छेत्र मे बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित किया।
इस दौरान ज़ेड एस हॉस्पिटल को और कैसे बेहतर इलाज करने के लिए बनाया जाये इस पर चर्चा हुई। जेड एस हॉस्पिटल के डायरेक्टर मोहम्मद मजहरुल हक़ ने बताया की कोशिश यही है की कम से कम पैसों मे इलाज किया जाये जिससे मरीज को ज्यादा खर्च ना उठाना पड़े। हम उस पर काम कर रहें हैं और इलाज भी अच्छा हो यही कोशिश है।
प्रिम रोज़ शिक्षा संस्थान के मैनेजर फरहान आलम ने सीपीआर कैसे देते हैं इसकी जानकारी दिया। प्रिम रोज़ शिक्षा संस्थान ने अस्पताल की महिला डॉक्टरों, नर्सों और अन्य महिला कर्मचारियों की सराहना की। इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर मोहम्मद मजहरुल हक, डॉ नितेश कुशवाहा, डॉ अश्विनी सिंह,डॉ सलेहा, डॉ ज़ेबा, डॉ आबिद इक़बाल, डॉ अनवारुल हक और स्टाफ रहबर अली, निशात परवीन, नेहा खान, हिना खान, मोहम्मद फरहान, सोफिया, कहकशा आदि उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

