-अस्पताल पहुंचकर वितरित किया फल, सेवा का दिया संदेश
मिल्कीपुर-अयोध्या 3 अप्रैल (आरएनएस)। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन सेवा और संवेदना के साथ मनाया और सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच अपना जन्मदिन मनाया और उन्हें फल वितरित किए। अस्पताल पहुंचते ही विधायक ने सबसे पहले वार्डों का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से मरीजों को फल भेंट किए, जिससे मरीजों और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विधायक चंद्रभानु पासवान ने इस मौके पर कहा कि गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची राजनीति है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखते हुए यदि समाज के कमजोर वर्गों के साथ साझा किया जाए तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वह हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगे। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने विधायक के इस कार्य की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। मरीजों के परिजनों ने भी विधायक के इस व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि समाज के लिए उदाहरण होते हैं। इस दौरान अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर रवि पांडे, अनमोल पाठक, प्रवीण बरनवाल, गणेश सिंह, संतोष सिंह, डॉ अमित भी मौजूद रहे।
वहीं मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी विधायक के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाई बांटी और सामाजिक कार्यों के माध्यम से खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया पर भी पूरे दिन उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता बिंदेश्वरी सिंह, राकेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सभासद रवि सिंह, लव कुमार, सूरज कौशल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

