-कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत, जताया हर्ष
मिल्कीपुर-अयोध्या 3 अप्रैल (आरएनएस)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरीश पांडे को सूचना का अधिकार विभाग अयोध्या का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके आवास पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी कांग्रेस नेताओं ने अमरीश पांडे को बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अमरीश पांडे की यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव द्वारा की गई है। हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है। अमरीश पांडे ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे सूचना का अधिकार विभाग को और मजबूत बनाते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी शिवपूजन पांडे, प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयकरण वर्मा, शशांक त्रिपाठी, अंशु, सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी संजय तिवारी, जिला महासचिव दिनेश शुक्ला, सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पांडे, एआईसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अमानीगंज संतोष तिवारी, तेजबाली पांडे, सुभाष तिवारी, संदीप मिश्रा, राजदेव पाठक, संतोष पासवान,कृष्ण देव शर्मा, भीम शुक्ला, बृजेश रावत नगर अध्यक्ष राम आशीष तिवारी तथा दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

