– समारोह में 11 बेटियों का होगा सामूहिक विवाह
अयोध्या 3 अप्रैल (आरएनएस)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 5 अप्रैल को 14वां महाराजा निषाद राज का जयंती समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। जहाँ निषाद समाज भगवान राम और केवट के प्राचीन संबंधों को स्मरण करेगा। इस शोभा यात्रा की शुरुआत सुबह 8:30 बजे निषाद राज चौराहा पर निषाद राज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरू किया जाएगा।फिर उसके बाद कार्यक्रम का आयोजन निषाद भवन, बड़ा डाकखाना मे होगा। आयोजकों ने बताया कि समारोह में निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास और भगवान राम से जुड़े केवट प्रसंग पर विशेष चर्चा की जाएगी। रामायण में वर्णित है कि निषादराज ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण को गंगा पार कराई थी, जो सामाजिक समरसता का प्रतीक है। राम मंदिर के दर्शन के बाद श्रद्धालु इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।समारोह की मुख्य झलकियाँ मे 11 निर्धन कन्याओं का नि:शुल्क सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।जिसमे डॉ. नानक सरन निषाद (संरक्षक), निषाद समाज अध्यक्ष श्यामलाल निषाद,अरुण निषाद ÓपहलवानÓ (अध्यक्ष), दुर्गेश निषाद (महामंत्री) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।विशेष श्रद्धांजलि: स्व. मुल्ला पहलवान निषाद एवं श्याम लाल निषाद को स्मरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में यह पहला बड़ा आयोजन है जिसमें निषाद समाज भगवान राम से अपने ऐतिहासिक रिश्ते को उत्सव के रूप में मना रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

