अमानीगंज-अयोध्या 3 अप्रैल (आरएनएस)। क्षेत्र के घटौली पूरे पाठक गांव निवासी वृद्ध ज्वालादीन पाठक को जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी अमरनाथ तिवारी मानस ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। उनके द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से निर्धन परिवार को संबल मिला है। वृद्ध ज्वालादीन पाठक की धर्मपत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी उनके इलाज में परिवार आर्थिक रूप से टूट चुका था। पत्नी की मौत के बाद क्रिया कर्म आदि करने में भी परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। यह बात जैसे ही समाजसेवी अमरनाथ तिवारी मानस तक पहुंची वह परिवार के बीच पहुंच गए और संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की। अमरनाथ ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को सुख दुख में खड़े रहने का भी भरोसा दिलाया। उनके इस पुनीत कार्य से क्षेत्रीय लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। अमरनाथ तिवारी समाज सेवा के क्षेत्र में नया आयाम गढ़ रहे हैं। इन दिनों वे समाज सेवा के पर्याय बन गए हैं। सूचना मिलते ही दीन दुखियों की सेवा में मानस अपना तन मन धन सब न्योछावर कर देते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

