-पॉलीसिस्टिक ओवरी रोग की रोकथाम वमासिक धर्म के स्वास्थ्य में जीवन शैली में बदलाव की भूमिका पर हुआ व्याख्यान
अयोध्या 3 अप्रैल (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र महिला छात्रावास में छात्रावास वार्डन के सौजन्य से मिशन शक्ति-05 कार्यक्रम के अंतर्गत पॉलीसिस्टिक ओवरी रोग की रोकथाम और मासिक धर्म के स्वास्थ्य में जीवन शैली में बदलाव की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी अवध विश्वविद्यालय डॉ. दीपशिखा चौधरी रहीं। अपने उद्बोधन में डॉ. चौधरी ने बताया कि पॉलीसिस्टिक ओवरी एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जाने वाली बीमारी है, जो वर्तमान समय में महिलाओं में तेजी से बढऩे वाली एक सामान्य समस्या बन गई है। यह एक हार्मोनल विकार है जिसमें महिलाओं के शरीर में हार्मोन असंतुलित हो जाता है। इसी कारण मासिक धर्म अनियमित हो जाता है। इसका मुख्य कारण खराब जीवन शैली, असंतुलित आहार, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी है। सही खान-पान, नियमित व्यायाम,पर्याप्त नींद और तनाव को कम करके पी.सी.ओ.डी.को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने जीवन शैली पर ध्यान देना चाहिए और समय-समय पर डॉक्टर से परामर्श लेते रहना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रतिभा और कार्यक्रम का समापन डॉ. नीलम सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ.शशि सिंह, साधना पाठक, निर्मला मिश्रा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

