रांची 3 अप्रैल (आरएनएस)। लालपुर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 54/26 दिनांक 01 अप्रैल 2026 के तहत घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं 31 हजार रुपये नकद चोरी करने के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (3)/305(ए) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में तथा वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर) की अगुवाई में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एदलहातु, मोराबादी निवासी विक्की कुमार (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी गए सामान बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उसके साथी किशन कुजूर (लगभग 22 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।
बरामद सामानों में शामिल हैं:
चांदी के विभिन्न सिक्के (गणेश व लक्ष्मी गणेश अंकित),चांदी की बिछिया (06 पीस)
चांदी की एक जोड़ी पायल,कुल 17,296 रुपये नगद
आपराधिक इतिहास
मुख्य आरोपी विक्की कुमार के खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में लूट, चोरी व आम्र्स एक्ट के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं किशन कुजूर के खिलाफ भी पूर्व में चोरी से संबंधित एक मामला दर्ज है।
इस पूरी कार्रवाई में लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

