जौनपुर,04 अपै्रल (आरएनएस)। थाना खुटहन क्षेत्र के नगवा गांव में बीती रात सांड के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई है। क्षेत्र के नगवा गांव निवासी 65 वर्षीय जयंति प्रसाद तिवारी अपने घर से खुटहन बाजार में किसी चिकित्सक के यहां दवा लेने के लिए जा रहें थें। जब वह दवा लेकर वापस पैदल लौट रहें थें औरबाग के पास पहुंचते ही वहां सांड ने उन पर अचानक से हमला कर दिया। आस पास के लोगों ने जैसे ही सांड को वृद्ध पर हमला करते देखा तो उन्होंने लाठी डंडा लेकर सांड को दौड़ा लिया। घटना के बाद सांड के हमले से बेहोश होकर गिरे वृद्ध को शाहगंज सीएचसी ले गयें, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

