ग्रामीण भटकने को मजबूर
चांदा/सुलतानपुर ,04 अपै्रल (आरएनएस)। चांदा क्षेत्र के विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा में सरकारी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों पर ताले लटकते मिले। जबकि पंचायत सहायक नदारद हैं। और जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मौन दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और जरूरी कामों के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए लाखों रुपये खर्च कर पंचायत सहायकों की नियुक्ति की थी। लेकिन ब्लाक के कई गांवों में हालात ऐसे हैं। कि पंचायत भवन वीरान पड़े हैं। और पंचायत सहायकों का कहीं अता-पता नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है। कि जब भी वह जन्म प्रमाण पत्र, आय-जाति, परिवार रजिस्टर या अन्य जरूरी काम के लिए पंचायत भवन पहुंचते हैं। तो उन्हें सिर्फ बंद दरवाजे और लटकते ताले ही दिखाई देते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब पंचायत भवन ही बंद हैं तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस अव्यवस्था पर नहीं पड़ रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

