जगदलपुर में भी कंपन की रही चर्चा लोगों के बीच।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर 5 अप्रैल (आरएनएस) संभाग मुख्यालय जगदलपुर से 80 किलोमीटर दूर उड़ीसा के कोरापुट में शनिवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया कि 5 किलोमीटर गहराई में भूकंप आया था। रात 11:31 बजे झटके महसूस हुए। ओडिशा का यह इलाका जगदलपुर के दक्षिणी पूर्व दिशा में है। वहीं 11.32 बजे जगदलपुर में भी कंपन महसूस किए जाने की चर्चा रही। कुछ लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके से उनके बिस्तर तक हिल गया था। वहीं रविवार की सुबह भी देर रात आए भूकंप की चर्चा लोगों में चलती रही। महत्वपूर्ण यह रहा की किसी भी क्षेत्र से भूकंप के चलते कोई जन हानि या नुकसान होने की सूचना नहीं है।


