नईदिल्ली,05 अपै्रल (आरएनएस)। अहमदाबाद विमान हादसे के पीडि़त परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। परिवारों ने विमान के ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का डेटा सार्वजनिक करने की मांग की है। करीब 30 परिवारों ने पत्र में लिखा है कि उन्हें यह जानने का अधिकार है कि हादसा क्यों हुआ। परिवारों ने पत्र की प्रति विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को भी भेजी है।
परिजनों ने सवाल उठाया कि क्या इस हादसे में कोई तकनीकी खराबी थी या फिर यह मानवीय भूल का नतीजा था? पत्र में कहा गया है कि अगर ब्लैक बॉक्स डेटा को सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया जा सकता है, तो कम से कम इसे निजी तौर पर प्रभावित परिवारों के साथ साझा किया जाना चाहिए। परिजनों ने कहा, यह कदम उन परिवारों को कुछ मानसिक सुकून देने में मदद कर सकता है, जिनके लिए हादसा दर्दनाक रहा है।
हादसे में अपनी मां को खोने वाली किंजल पटेल ने कहा, वेबसाइट पर 25,000 से ज्यादा सामानों की सूची हैं, लेकिन तस्वीरें साफ नहीं हैं। इससे कुछ भी ढूंढ पाना या पहचान लगभग नामुमकिन है। अपनी मां, भाई और बेटी को खोने वाले रोमिन वोरा ने कहा, सिर्फ एक ईमेल है और जवाब आने में 15 दिन तक लग जाते हैं। अन्य पीडि़त निलेश पुरोहित ने कहा, हमें पैसे नहीं, बल्कि सच्चाई जाननी है।
12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरते ही छात्रावास से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक यात्री जीवित बचा था। जमीन पर 20 लोग मारे गए थे। एएआईबी मामले की जांच कर रहा है, जिसमें अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हैं, क्योंकि विमान और इंजन अमेरिका में बने थे।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

