दुर्ग, 05 अप्रैल (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा ने प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वृद्ध, दिव्यांग एवं गरीब विधवा महिलाओं को पिछले छह महीनों से पेंशन राशि नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्मा ने कहा कि यह स्थिति पहली बार बनी है, जब समाज के सबसे कमजोर वर्ग—असहाय वृद्धजन, निशक्त दिव्यांग और गरीब विधवा महिलाएं—अपनी ही पेंशन के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में इन जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं आ रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार के नेता च्च्मोदी की गारंटीज्ज् और विष्णु के सुशासनज्ज् जैसे नारों के जरिए जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे अलग है। वर्मा के अनुसार, सरकार केवल दावों और भाषणों तक सीमित है, जबकि आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। वर्मा ने भाजपा जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करने के बजाय जमीनी स्तर पर आम लोगों की समस्याओं को समझें और उनके निराकरण के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करें।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

