मालदा,05 अपै्रल (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को बंधक बनाये जाने के मामले में एनआईए ने जांच तेज कर दी है. एनआईए की टीम ने कालियाचक का दौरा किया. टीम के सदस्य कालियाचक ब्लॉक नंबर 2 दफ्तर में पहुंचे, जहां ज्यूडिशल अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना सामने आई थी. एनआईए की जांच शुरू होने से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनआईए पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है. वहीं, बीजेपी ने ममता सरकार पर असामाजिक तत्वों का साथ देने का आरोप लगाया है और कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो राज्य में चुनाव कराना भी मुश्किल हो जाएगा.
मामला बुधवार का है, जब कालियाचक में विचाराधीन वोटरों के नामों की जांच के लिए गए न्यायिक अधिकारियों की टीम को लोगों ने बंधक बना लिया. उन्होंने करीब 9 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया. जब पुलिस ने किसी तरह अधिकारियों को वहां से बाहर किया तो लोगों ने उनकी गाडिय़ों पर हमला कर दिया. इस मामले में 19 केस दर्ज किए गए और 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

