मुंगेली 5 अप्रैल (आरएनएस) गुमशुदगी का मामला उस वक्त नया मोड़ लेता दिखा जब पुलिस की जांच में कथित अपहरण या संदिग्ध गायब होने की कहानी पूरी तरह पलट गई और मामला प्रेम विवाह का निकला, 15 मार्च 2026 को थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम गुरूवाईनडबरी से एक बालिग युवती के गुम होने की सूचना दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और गुम इंसान कायम कर तकनीकी विश्लेषण, लोकेशन ट्रैकिंग और बेसिक पुलिसिंग के जरिए लगातार पतासाजी शुरू की गई, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में टीम को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जांच के दौरान पुलिस ने हर संभावित एंगल पर काम किया और आखिरकार 04 अप्रैल 2026 को भिलाई में युवती को ईलेश कुमार भास्कर पिता चन्द्र कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी गुरूवाईनडबरी के साथ सुरक्षित पाया, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर विधिवत पूछताछ की और परिजनों के समक्ष युवती का बयान दर्ज किया गया, जिसमें युवती ने स्पष्ट बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के ईलेश कुमार भास्कर के साथ मंदिर में विवाह कर उसके साथ रह रही है, इस बयान के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को युवक के संरक्षण में सौंप दिया, वहीं इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक और आधारहीन खबरों को भी पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया और साफ किया कि मामला अपहरण नहीं बल्कि सहमति से किया गया विवाह है, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को गुम इंसान और अपहरण जैसे मामलों में तेजी से कार्रवाई कर वास्तविक स्थिति सामने लाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी जानकारी के लिए सीधे संबंधित थाना से संपर्क करें, यह मामला साफ करता है कि हर गुमशुदगी के पीछे अपराध नहीं होता और जल्दबाजी में बनाई गई धारणा सच को धुंधला कर सकती है, इसलिए सच जानने से पहले अफवाह फैलाना भी एक तरह का अपराध बन सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

