– आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की
रुड़की 5 अप्रैल (आरएनएस)। रुड़की में दिव्यांशु हत्याकांड को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर आक्रोश जताया। पदाधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। रविवार को युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित उपाध्याय के आवास पर आयोजित शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने दिव्यांशु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सुमित उपाध्याय ने कहा कि इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि 11 दिन बीतने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष तस्लीम राव ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। जिला अध्यक्ष यूनूस प्रधान ने पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सरकार से उचित मुआवजा देने की अपील की। युवा जिला अध्यक्ष तौसीफ खान ने चेतावनी दी कि जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा। सुमित उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में छह अप्रैल को 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मुलाकात करेगा। इस मौके पर रूप चंद तोमर, अंशुल उपाध्याय, अमित चौधरी, कुलदीप उपाध्याय, वीरेंद्र पाल, दीपक पाल, आश्रय उपाध्याय, अमन आर्यन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

