रुड़की 5 अप्रैल (आरएनएस)। एक ईंट भ_े पर काम करने वाले श्रमिक की नाबालिग पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी एक व्यक्ति मंगलौर क्षेत्र स्थित ईंट भ_े पर मजदूरी करता है। पीडि़त ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 23 मार्च दोपहर को अचानक लापता हो गई। उसकी आसपास तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पीडि़त ने पुलिस से बेटी की बरामदगी की मांग की है। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि लड़की की संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

