रुड़की 5 अप्रैल (आरएनएस)। एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कलियर क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री 26 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। उसकी आसपास रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। युवती अपने साथ आधार कार्ड और कुछ कीमती सामान भी लेकर गई है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

