रुड़की 5 अप्रैल (आरएनएस)। डंपर की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सहारनपुर के ग्राम खेड़ा मुगल निवासी जावेद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को वह अपने ताऊ के बेटे शहजाद के साथ मंगलौर से बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही झबरेड़ा में किसान चौक के पास पहुंचे तो गलत दिशा से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया था। हादसे में शहजाद की मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

