रुड़की 5 अप्रैल (आरएनएस)। कोचिंग गई एक नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से यूपी के बरेली व हाल कलियर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री 3 मार्च की शाम दरगाह क्षेत्र स्थित कोचिंग सेंटर पर पढऩे के लिए गई थी लेकिन कोचिंग के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

