रुड़की 5 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रुड़की की ओर से डाइट सभागार में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य मेहराज आलम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी रुड़की आकांक्षा राठौर मौजूद रहीं। संचालन ब्लॉक मंत्री पंकज विश्नोई ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार अमित कुमार चंद ने दूरभाष पर संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह समाज को हमेशा दिशा देता रहता है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समस्त देयकों के समय पर भुगतान का भरोसा दिया। ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने संगठन को मिले सहयोग के लिए सभी शिक्षकों का आभार जताया और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रदीप बिष्ट, अजय सिंह पुंडीर, गॉडविन, अश्विनी कुमार, तेजपाल, कुशाल सिंह, देवेंद्र चौधरी, रेनू रानी, सीमा राठी, किरण राय, उमरानी, शालिनी, अंजू देवी, अंजू भंडारी, लक्ष्मी, बबीता, अमीर आलम, महिपाल, शैलेंद्र कौशिक, सुरेश सिंह, रविंद्र कुमार, सरस्वती पुंडीर, रीता रानी, नूपुर शर्मा, मनीष यादव और असद सादिक सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

