रुड़की 5 अप्रैल (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के चुडिय़ाला गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे पुराने विवाद में मारपीट हो गई। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चुडिय़ाला निवासी चंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका पहले से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमन त्यागी, मिंटू, नरेश, प्रेम, रवि, संजय, श्याम लाल और विशेष, सभी निवासी चुडिय़ाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार, के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

