रुड़की 5 अप्रैल (आरएनएस)। मंगलौर मार्ग पर किसान चौक के समीप एक डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों और एक अन्य को गुरुवार रात्रि टक्कर मार दी थी। हादसे में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सहारनपुर के थाना देवबंद ग्राम खेड़ा मुगल निवासी जावेद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे शहजाद के साथ मंगलौर से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। झबरेड़ा में किसान चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान शहजाद की मौत हो गई थी। जबकि जावेद का इलाज रुड़की के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। भाई के सुपुर्द-ए-खाक और इलाज के बाद पीडि़त जावेद ने चार अप्रैल को झबरेड़ा थाने में आरोपी डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

