रुड़की 5 अप्रैल (आरएनएस)। औद्योगिक क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 56 पव्वे शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवेंद्र कुमार निवासी रायपुर, थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। उपनिरीक्षक नीरज रावत ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

