जगदलपुर,05 अप्रैल (आरएनएस)।एसपी शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सार्वजनिक स्थान में धारदार बटन वाला चाकू को रखकर डरा धमका करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि कोतवाली में शाम करीब 8 बजे सूचना मिला कि लालबाग मैदान शौचालय के पास एक लड़का अपने पास बटनदार चाकू रखा है आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल एसपी शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में एएसपी माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं सीएसपी सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया, पुलिस टीम मौके पर जाकर घेराबंदी कर युवक को मिलने पर गवाह के समक्ष युवक के विधिवत तलाशी लेने पर युवक के जेब से धारदार बटन वाला चाकू मिला। जिसे रखने के संबंध में दस्तावेज मांग करने पर युवक द्वारा अवैध रूप से रखना स्वीकार किया जिसे मौके पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आम्र्स एक्ट में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर रिमांड में न्यायालय पेश किया गया है। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने में टीआई लीलाधर राठौर,उ.नि.अरुण मरकाम सउनि – कार्तिक सिन्हा,
प्रआर.अन्नत राम बघेल,
आरक्षक रंग लाल खरे
बलराम कश्यप थे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

