तेहरान,09 जुलाई। अमेरिका ने ईरान पर गुरुवार तड़के नए हवाई हमले किए हैं, जिसके जवाब में इस्लामिक देश ने भी 3 खाड़ी देशों को निशाना बनाया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी ली है। बहरीन में कम से कम 2 बार सायरन बजे, जहां अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय स्थित है। यहां धमाके की सूचना है। अभी कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं है।
कुवैत की सेना ने कहा कि वह ईरान से आने वाली ड्रोन और मिसाइलों को सक्रिय रूप से रोक रही है। कुवैत के कैमो आरिफजान और अली अल सलेम, बहरीन के जुफैर और शेख ईसा को निशाना बनाया गया था। आईआरजीसी ने कहा कि ये हमले नवीनतम अमेरिकी हमलों के दंडात्मक जवाब के पहले चरण में किए गए थे, जो अमेरिकी हमलों के कुछ घंटों बाद उसकी नौसेना और अंतरिक्ष बलों ने एक संयुक्त मिसाइल और ड्रोन अभियान चलाया था।
आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी हमले दोहराए गए तो उनकी जवाबी कार्रवाई क्षेत्र के अन्य ठिकानों तक विस्तारित होगी। ईरानी शीर्ष वार्ताकार और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने एक्स पर लिखा, अमेरिका अभी तक यह नहीं समझा कि धमकाने और वादा तोडऩे के गंभीर परिाम होते हैं। मैं साफ कह दूं, जैसा करोगे, वैसा पाओगे। बात को घुमा-फिराकर मत बोलो वरना तुम और डूब जाओगे। होर्मुज सिर्फ ईरानी इंतजामों से खुलेगा, अमेरिकी धमकियों से नहीं।
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमलों से संघर्ष के शीघ्र समाधान की उम्मीदें कम होने के कारण तेल की कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड वायदा में 78 सेंट या 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 78.8 डॉलर (करीब 7,531 रुपये) प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसी तरह, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट वायदा में 74 सेंट या 1.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 74.26 (करीब 7,097 रुपये) डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर हुआ।
ईरान द्वारा होर्मुज के पास 3 वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के 80 ठिकानों पर हमला किया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध विराम रद्द करने की बात कहने के बाद गुरुवार तड़के बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई शहरों में सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर धमाके किए गए। ईरान के नियंत्रण वाले द्वीपों, रेलवे पुल और हवाई अड्डों के आसपास को भी निशाना बनाया गया।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

