बस्तर 5 अप्रैल (आरएनएस) नगरनार में मेला घूमने आए युवक की बाइक चोरी का मामला चंद घंटों में खुल गया और पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरा मामला सुलझा दिया, घटना 03 अप्रैल 2026 की रात की है जब प्रहलाद मांझी अपने भाई आसमन मांझी और कृष्णा मांझी के साथ लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल CG04CT1099 से मेला देखने नगरनार पहुंचे और पंचायत भवन के पास बाइक खड़ी कर नाच-गाना देखने चले गए, लेकिन सुबह करीब 6 बजे लौटे तो बाइक गायब थी, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि बाइक को सरोज नेताम चलाते हुए और उसके पीछे एक अन्य युवक को बैठा देखा गया था, इस सूचना के आधार पर थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल पतासाजी शुरू की गई, पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ग्राम चोकावाड़ा में दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया, पूछताछ में सरोज नेताम पिता रामदास नेताम उम्र 26 वर्ष निवासी प्लाटपारा चोकावाड़ा और महेन्द्र गोयल पिता फगनु गोयल उम्र 22 वर्ष निवासी उपरपारा चोकावाड़ा ने कबूल किया कि उन्होंने मास्टर चाबी से बाइक का लॉक खोलकर चोरी की थी और उसे बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करने की योजना थी, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल कीमत लगभग 30 हजार रुपये और मास्टर चाबी बरामद कर जब्त कर ली, दोनों आरोपियों को 04 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जगदलपुर न्यायालय में पेश किया गया, इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक सतीस यदुराज, सउनि सतीस तिवारी और प्रधान आरक्षक रमेश पासवान की अहम भूमिका रही,
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

