देहरादून 5 अप्रैल (आरएनएस)। गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज ने राज्य स्तरीय इंटर-कॉलेज मेडिकल क्विज ‘कैड्यूसियस कपÓ में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की ओर से किया गया था, जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों ने हिस्सा लिया। दून मेडिकल कॉलेज का प्रतिनिधित्व जसलीन कौर, नूरुज़ जुहा और किर्तिका चौहान की टीम ने किया। इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट चिकित्सा ज्ञान, क्लिनिकल समझ और बेहतरीन टीमवर्क का लोहा मनवाते हुए यह सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने विजेता छात्राओं को बधाई दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

