कोंडागांव,05 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के मसोरा जलाशय में इन दिनों प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में लेसर व्हिस्लिंग डक जिन्हें स्थानीय तौर पर सिटी बजाने वाली बत्तख या छोटी सिल्ही कहा जाता है, को देखा जा रहा है। भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाई जाने वाली यह छोटी भूरे रंग की बत्तख इस जलाशय की सुंदरता को और बढ़ा रही है।राष्ट्रीय राजमाग हृ॥-30 से मात्र 900 मीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मसोरा के जामकोट जलाशय को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। होम स्टे नीति के तहत ग्राम पंचायत मसोरा का चयन किया गया है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार हो सके।पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोंडागांव विधायक लता उसेंडी एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के संयुक्त प्रयासों से यहां ‘वन भोजÓ कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इस पहल के तहत जिला प्रशासन, ग्रामीणों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं तथा वन, खनिज एवं प्रबंधन समिति के सहयोग से जलाशय के आसपास विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएगी।जिससे यहाँ आने वाले पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्वादिष्ट स्थानीय भोजन का आनंद ले सकेंगे। साथ ही, नाव विहार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पर्यटक अपने परिवार और मित्रों के साथ सुकून भरे पल बिता सकेंगे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

