जगदलपुर,05 अप्रैल (आरएनएस)। कोसागुमडा ओडिशा निवासी प्रहलाद मांझी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि 8 बजे अपने लाल रंग के पैसन प्रो मोटर सायकल कमांक ष्टत्र04ष्टञ्ज1099 से अपने भाई आसमन मांझी व कृष्णा मांझी के साथ मेला घुमने ,ग्राम नगरनार आया था। मोटर सायकल को पंचायत भवन के पास खड़ी कर मेला व नाट देख रहे थे। सुबह करीबन 6 बजे वापस जाने मोटर सायकल को खड़े किये स्थान पंचायत भवन के पास आकर देखा तो मोटर सायकल उक्त स्थान पर नही था। एक व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि उक्त मोटर सायकल को सरोज नेताम को चलाते हुए देखना व उसके पीछे एक अन्य व्यक्ति बैठा होना बताने कि रिपोर्ट पर आरोपी सरोज नेताम व अन्य के खिलाफ अपराध सदर कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया।प्रकरण के फरार आरोपी सरोज नेताम व एक अन्य की पतासाजी हेतु पुलिस एसपी शलभ कुमार सिन्हा एएसपी माहेश्वर नाग के दिशा निर्देश एवं सीएसपी सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीयो को ग्राम चोकावाड़ा से पकड़कर हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। आरोपीयों के द्वारा पुछताछ में उक्त मोटर सायकल के लॉक को मास्टर चाबी से खोलकर चोरी करना कबुल करने पर आरोपीयों के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र04ष्टञ्ज1099 कीमती 30000/रूपया एवं मास्टर चाबी को बरामद कर जप्त कर आरोपीगण सरोज नेताम पिता रामदास नेताम और महेन्द्र गोयल पिता फगनु गोयल दोनो निवासी ग्राम चोकावाड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। महत्वपुर्ण भूमिका अदा करने में इंस्पेक्टर संतोष सिंह, उ.नि.सतीस यदुराज,सउनि सतीस तिवारी, प्रआर रमेश पासवान, का विशेष योगदान रहा है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

