०अभियान, मृतकों को 9 लाख व घायलों को मिलेगा 2.5 लाख
०घटनास्थल पर पहुँचे 02 मंत्री व अपर मुख्य सचिव गृह विभाग, रात भर मौके पर डटे रहे आला अधिकारी
अनूपपुर,05 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित बस स्टैंड के पास शानिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे एक महिला का शव मिला। जिससे मृतकों की संख्या 03 हो गई है। वही 3 घायलों का इलाज जारी है। करीब 24 घंटे बाद भी लगातार बचाव कार्य जारी हैं। एनडीआरएफ एसडीआरएफ, लोकल समेत 100 से ज्यादा लोग मालबा हटाने में जुटे हैं। वहीं सर्चिग के लिए भिलाई और बनारस से भी टीमें बुलाई गई हैं। कोतमा पुलिस ने लॉज मालिक लालू अग्रवाल एवं होटल के बगल में निर्माण कार्य कार्य कर रहे भूस्वामी राजीव गर्ग पिता राम नरेश गर्ग के पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मृतकों को 9 लाख, घायलों को मिलेगा 2.5 लाख
मुख्यमंत्री डा. माहन यादव ने जिले के नगर में कल हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजनों को 9 लाख एवं धायली 2.5 साख देने की जानकारी ट्वीट कर दी। मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 4-4 लाख, संबल योजना के अंतर्गत ?4-4 लाख एवं रेडक्रॉस से ?1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घावों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से ?2-2 लाख एवं रेडक्रॉस से 50-50 हजार राशि दी जाएगी। राज्य सरकार प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर से दिवंगतों की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि शासन की तरफ से प्रत्येक मृतक के परिवार को 9-9 लाख रुपए और घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपए दिए जाने की बात कहीं।
मौके पर पहुँचे अपर मुख़्य सचिव
भोपाल से अपर मुख्य सचिव गृह विभाग के सी गुप्ता कोतमा पहुंचे जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर इलाज कर रहे घायलों का हाल-चाल जानने कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों से मुलाकात कर उनसे स्वास्थ्य की कुशालक्षेम जानी उसके बाद पुन: घटनास्थल के लिए रवाना हो गया।
गड्ढे के कारण हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग गड्ढे की ओर झुककर गिरी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पास में निर्माण के लिए करीब 12 फीट गहरा गड्डा खोदा गया था, जिसमें पानी भरने से नीव कमजोर हो सकती है। निर्माण की अनुमति को लेकर भी सवाल उठे हैं। नगर पालिका का कहना है कि दस्तावेज देखने के बाद ही स्थिति साफ होगी। मृतकों में 55 वर्षीय हनुमान दीन यादव और 40 वर्षीय राम कृपाल यादव एवं तीसरी मृतक कोतमा निवासी 45 वर्षीय राधाबाई पति हमलाल कौल का शव मिला हैं। सभी चौथी मंजिल पर काम कर रहे थे तभी हादसा हो गया।
मौके पर पहुँचे 02 मंत्रीरविवार की सुबह मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार प्रात: तीन बजे कोतमा पहुंचने पर मौका निरिक्षण कर कलेक्टर हर्षल पंचोली से घटना की जानकानी लेकर बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरन कोतमा विधायक और प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान मौके रात भर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।एसडीआरएफ की टीम ने मलबे में दबे कोतमा निवासी हनुमान दीन के शव को बाहर निकाला। मुंह से खून निकल रहा था। शरीर की कई हड्रियां टूट चुकी थीं। वही मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका बनी हुई है। ऊपर से आवाज देने पर भी नीचे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। रविवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम पहुंची है, मलबे में दबे लोगों की ढूंढने के लिए कुत्ते की मदद से लगे हुए हैं।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

