ऋषिकेश 5 अप्रैल (आरएनएस)। गढ़ महिला उत्थान समिति की ओर से धार्मिक यात्रा के तहत महिलाओं को मां डाट काली मंदिर के दर्शन कराए गए। रविवार को गढ़ महिला उत्थान समिति की ओर से प्रतीतनगर में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसके तहत यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्रीय महिलाओं से भरी बस को देहरादून-सहारनपुर राजमार्ग में आशारोड़ी स्थित मां डाट काली मंदिर के लिए रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि गढ़ महिला उत्थान समिति केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मातृशक्तियों को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का एक सशक्त माध्यम है। मौजूदा समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी कई महिलाएं आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों से जूझ रही हैं। समिति ऐसी महिलाओं को आगे लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं महिलाओं में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और एकजुटता का संचार करती हैं। इस दौरान समिति द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क मां डाट काली मंदिर के दर्शन करवाए गए और मंदिर की महत्ता के बारे में जानकारियां भी दी गई। मौके पर समिति अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा, उपाध्यक्ष संगीता राणा, सचिव कृष्णा रमोला, उमा ओबेरॉय, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, भगवती प्रसाद सेमवाल, मंजू क्षेत्री, सतीश रावत, विवेक रावत, रवि कुकरेती, पिंटू प्रजापति, सरसा देवी, इबकला शर्मा, अनुपमा थापा, लीला गोसाई, कान्ति देवी, यशोदा शर्मा, इवकला शर्मा, धमकला देवी, कुमना देवी, बेबी पाठक, पुष्पा, लक्ष्मी बर्थवाल, संगीता, मीना रावत, ममता मित्तल, ममता, अमिता, ज्योति आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

