ऋषिकेश 5 अप्रैल (आरएनएस)। बोइंग इंडिया ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश को उन्नत डायग्नोस्टिक उपकरण प्रदान किये। इसमें अल्ट्रासाउंड मशीन और डिजिटल एक्स-रे प्रणाली शामिल है। रविवार को आयोजित कर्यक्रम में बोइंग इंडिया और दक्षिण एशिया के प्रेसिडेंट सलिल गुप्ते और एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. मीनू सिंह ने मशीन का उद्घाटन किया। डॉ. सौरभ वाष्र्णेय, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. रजत जैन, प्रवीणा यग्नमभट आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

